महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज बुधवा को कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल सेक्टर के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज बुधवा को कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल सेक्टर के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों की योजनाओं के संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी ठीक से किया जाए, ताकि लक्षित वर्ग तक योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंच सके और वे उनका लाभ उठा सकें।
बैठक में बाल सेवा और स्पॉन्सरशिप जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने इन योजनाओं में अपार आईडी प्राप्त करने का निर्देश दिया। प्रोबेशन विभाग को निर्देशित किया गया कि वे काउंसलिंग के माध्यम से निस्तारित प्रकरणों के संबंध में निस्तारण और प्रभाव संबंधी विश्लेषण करें।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निरंतर पर्यवेक्षण और अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो सके और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार देर शाम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस समय मातम में बदल गया, जब विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 7 प्रशंसकों की जान चली गई। pic.twitter.com/erXJeCjshp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2025























