महराजगंज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश पर राज्य के मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश पर राज्य के मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब इन इस्लामी शिक्षण संस्थानों में केवल धार्मिक और उर्दू शिक्षा तक ही सीमित न रहकर, गणित, अंग्रेजी और हिंदी जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि मदरसा छात्र मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ सकें।
महराजगंज के मदरसे में दिखा बदलाव
इस पहल का एक ताजा और प्रभावी उदाहरण महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे में स्थित मदरसा अरबिया मजहरुल उलूम में देखने को मिला। यहां हाल ही में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा की ओर प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान, मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जूनियर स्तर पर मोहम्मद शाहिद (रामपुरवा, महराजगंज) ने टॉप किया, जबकि आलिया स्तर पर निसार अहमद (झूलनीपुर, महराजगंज) और छात्रा उम्मे कुलसुम (निचलौल, महराजगंज) ने भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इन सभी के साथ-साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अन्य बच्चों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दिया जोर
इस अवसर पर जिले के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ मिलकर इस बात पर बल दिया कि बच्चों को परंपरागत इस्लामी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक विषयों से भी जोड़ा जाए। यह कदम छात्रों के भविष्य के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने और उन्हें समाज में बेहतर स्थान दिलाने में सहायक होगा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार देर शाम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस समय मातम में बदल गया, जब विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 7 प्रशंसकों की जान चली गई। pic.twitter.com/erXJeCjshp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2025























