महराजगंज
महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी की पावन धरती पर इस वर्ष भी श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी की पावन धरती पर इस वर्ष भी श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षों की तरह, यह महोत्सव 6 जून, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह 5 बजे निशान शोभा यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर कोतवाली रोड होते हुए बस स्टैंड तिराहा के रास्ते नौतनवा रोड स्थित बिंदा मैरेज हॉल तक पहुंचेगी।
उसी दिन सायंकाल 6 बजे से बिंदा मैरेज हॉल में भजन अमृत वर्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान, गोंडा की मशहूर भजन गायिका दीपिका मिश्रा और कुमार आदर्श द्वारा श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों, जिनमें दीपू निगम, अश्वनी निगम, राजीव वर्मा, दीपक गोयल, सौरभ, धीरज वर्मा, सत्यम कसौधन, शिवम रौनियार, रूबल श्रीवास्तव और प्रखर शामिल हैं, ने इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार देर शाम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस समय मातम में बदल गया, जब विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 7 प्रशंसकों की जान चली गई। pic.twitter.com/erXJeCjshp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2025























