IPL फाइनल में RCB की जीत के बाद विराट कोहली के लिए 18 नंबर फिर साबित हुआ लकी, इस रिपोर्ट में जानें कोहली के 18 नंबर जर्सी के पीछे की क्या है कहानी?

स्पोर्ट्स डेस्क

विराट कोहली के 18 नंबर जर्सी से कौन परिचित नहीं हैं? आखिरकार कोहली ने क्यों 18 नंबर जर्सी ही चुना? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

विराट कोहली भारतीय टीम के लिए जितने लकी साबित हुए हैं, उतना ही विराट के लिए उनका जर्सी नंबर (18) बेहतर साबित हुआ है। जिसकी चर्चा विराट कोहली खुद सोशल मीडिया पर कर चुके हैं।
विराट कोहली ने पहले ही बता दिया था कि,’मेरे पिताजी का निधन 18 दिसंबर को हुआ था। जब मैं अंडर-19 टीम में शामिल हुआ तो उन्होंने मुझे 18 नंबर की जर्सी दी। इतना ही नहीं उन्होंने भारत के लिए 18 अगस्त को डेब्यू भी किया था। जिससे विराट का जर्सी नंबर 18 पहले से ही लकी साबित होता आया है।

अब इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है, जिसके 18 नंबर की जर्सी वाले खिलाड़ी (विराट कोहली) खुद साक्षी बने हैं। जिसके कारण विराट के लिए 18 नंबर जर्सी और भी खास बन गई है।

 

 

Voice Of News 24