गोरखपुर में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की सूचना दी आरोपी ने थाने में पुलिसकर्मियों से कहा, “मैंने पत्नी को मार डाला, लाश घर पर है, जाकर उठा लो।” इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह खौफनाक वारदात सहजनवा थाना क्षेत्र में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी बिना किसी डर के सीधे थाने पहुंचा और अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल आरोपी के बताए घर पर पहुंची, जहां उन्हें महिला का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में शक और अविश्वास के भयावह परिणामों को उजागर किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.