अयोध्या में खौफनाक वारदात की कहानी सुन रह जायेंगे दंग, तीर-कमान वाली रामनगरी में चले धारदार हथियार,शव के मिले 6 टुकड़े

अयोध्या

अयोध्या से बड़ी वारदात का मामला सामने आया है, जहां एक युवक शव को 6 टुकड़ों में बांट कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या को राम की नगरी कहा जाता है और पुरुषों में उत्तम भगवान राम को पुरुषोत्तम का उदाहरण दिया जाता है। इसी पुरुषोत्तम राम की नगरी अयोध्या जिले से कुछ दुराचारियों की खौफनाक कहानी सामने आई,जिसे सुनने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर में 22 वर्षीय युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया है।
बताया जा रहा है कि जमीनी रंजिश को लेकर युवक की धारदार हथियार से बर्बरतापूर्वक हत्या कर उसके शव को 6 टुकड़ों में बांट दिया गया। युवक दिनेश अभी B.A अंतिम वर्ष का छात्र था। उसका B.A पूरा होने से पहले ही उसके शरीर के 6 टुकड़े कर दुनिया से जबरन हत्या की आग में जला दिया गया है।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि युवक घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। सुबह उसका शव मिला है। मृतक के भाई ने अपने चाचा समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24