महराजगंज: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक चालक की मोके पे मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोल्हूई से लोटन की ओर जा रही एक बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया है।

कोल्हूई थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि यह दुखद घटना रात करीब 12 बजे घटित हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है।

यह घटना क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

Voice Of News 24