सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 14 के टोला अंतूआ गांव में कल एक दुखद घटना सामने आई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 14 के टोला अंतूआ गांव में कल एक दुखद घटना सामने आई। यहां नल की मोटर से करंट लगने से 52 वर्षीय किसान राममिलन की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बताते चले की, यह घटना उस समय हुई जब राममिलन पानी लेने के लिए नल चलाने गए थे। अचानक नल में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। राममिलन खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
मृतक राममिलन अपने पीछे तीन लड़के और एक लड़की छोड़ गए हैं। उनके दो बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि उनकी बेटी अभी अविवाहित है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Voice Of News 24 Exclusive सिद्धार्थनगर:तीन IAS अफसरों के ‘ना’ के बाद, PCS बलराम सिंह बने सिद्धार्थनगर के नए CDOhttps://t.co/eHfqocREap
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2025























