महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत बृजमनगंज के प्रागढ़ में आज पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति के अवसर पर महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत बृजमनगंज के प्रागढ़ में आज पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति के अवसर पर महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर मालवा साम्राज्य की एक महान शासिका और मराठा होल्कर परिवार की महारानी थीं। उन्होंने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान दिया।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, भाजपा नेता योगेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता और महिला मोर्चा की कुसुम प्रजापति सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर नगर के बड़ी संख्या में नागरिक भी शामिल हुए।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























