नौतनवा: भ्रष्टाचार के आरोपी उपनिबंधक के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक, पुलिस ने पुतला छीना

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उपनिबंधक के खिलाफ जांच और उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उपनिबंधक के खिलाफ जांच और उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन आज उग्र हो गया। अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला इस मांग को लेकर 12 मई से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।

आज सुबह से ही तहसील परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था, जो आंदोलनकारियों को उपनिबंधक का पुतला जलाने से रोकने का प्रयास कर रही थी। इसके बावजूद, प्रदर्शनकारी पुतला लेकर तहसील परिसर में पहुंचने में सफल रहे।

 

क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश तिवारी ने पुलिस बल के साथ मिलकर पुतला जलाने का विरोध किया, जिसके कारण पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बहस हुई और हाथापाई भी हुई। काफी खींचतान के बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों से पुतला छीनने में कामयाब रही।

अनशन स्थल पर एक सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना है। इस विरोध प्रदर्शन में कई अन्य अधिवक्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। पूरे दिन तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

 

Voice Of News 24