सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में नगर विकास सचिव अजय शुक्ला ने आज जिले में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में नगर विकास सचिव अजय शुक्ला ने आज जिले में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर भी उनके साथ मौजूद रहे।
सचिव अजय शुक्ला ने सीएचसी के विभिन्न अनुभागों जैसे ओपीडी कक्ष, वार्ड रूम, इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, दवा वितरण कक्ष और लैब का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) से डॉक्टरों, एएनएम और अन्य कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में पूछताछ की, जिस पर उन्हें बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी पद भरे हुए हैं।
सचिव शुक्ला ने गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं का विस्तृत डेटा आरसीएच पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट किया जाए। उन्होंने वार्ड रूम से संपर्क कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करने और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, अपर उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बी.एस. यादव और सीएचसी के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























