महराजगंज: ऑनलाइन गेमिंग में हारे ढाई लाख, भरपाई के लिए रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

महराजगंज

महराजगंज जनपद की पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई कथित लूट की घटना का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद की पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई कथित लूट की घटना का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। जांच में यह सामने आया कि मोबाइल व्यापारी ने ऑनलाइन गेमिंग में हारे हुए 2.5 लाख रुपये की भरपाई के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला

गुरुवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र में एक मोबाइल व्यापारी द्वारा लूट की सूचना दी गई थी। व्यापारी जितेंद्र, जो बागापार गांव का रहने वाला है, ने पुलिस को बताया था कि वह गोरखपुर से सामान खरीदकर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह सोनरा गांव के पास चौक मार्ग पर पहुंचा, तो दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से आकर उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। कथित तौर पर, एक बदमाश ने डंडे से हमला कर जितेंद्र से नकदी से भरा बैग छीन लिया और दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस अधीक्षक ने तभी मामले को संदिग्ध बताते हुए हर पहलू से जांच करने और जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई। व्यापारी जितेंद्र ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने ऑनलाइन गेमिंग में 2.5 लाख रुपये हार गया था और इसी नुकसान की भरपाई के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई थी।

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी और झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस त्वरित सफलता की सराहना की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.