सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना में बकरीद के त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की तैयारियों।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना में बकरीद के त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की तैयारियों के तहत आज बुधवार को गोल्हौरा थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधान, धर्मगुरु और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यह बैठक पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई थी।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शुबेंदु सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे त्योहार को शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
इस दौरान, पुलिस अधिकारियों ने शासन और उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। बैठक में शांति व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















