महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने आज फ्लैग मार्च निकाला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने आज फ्लैग मार्च निकाला।भारत और पाकिस्तान के वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए, सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस और एसएसबी की यह संयुक्त पहल लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई।
इस फ्लैग मार्च में एसएसआई प्रणव कुमार ओझा, एसआई दिव्य प्रकाश मौर्य, एसआई अनुराग प्रकाश पांडेय, एसआई बब्बन प्रसाद वर्मा, एसआई विक्की कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, आरएएफ की 91वीं बटालियन के कमांडेंट जितेंद्र ओझा, सहायक कमांडेंट जगदीप सिंह और निरीक्षक अनुज कुमार सिंह भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए।
लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन पर शंटिंग के दौरान एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। इस घटना में ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) का एक खंभा भी टूट गया और स्टॉपर भी उड़ गया। pic.twitter.com/sxB1ONn2rq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2025





















