महराजगंज
महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के केवलापुर खुर्द गांव में कल मंगलवार रात एक 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के केवलापुर खुर्द गांव में कल मंगलवार रात एक 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान मोतीचंद की पुत्री उषा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम उषा ने खाना बनाया था। इसके बाद उसके माता-पिता फरेंदा स्थित एक मंदिर में पूजा करने गए थे। घर पर उस समय उषा और उसका 17 वर्षीय भाई आशुतोष अकेले थे। आशुतोष छत पर सोने चला गया था। बुधवार सुबह जब वह नीचे आया, तो उसने अपनी बहन के कमरे का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा खोलने पर उसने उषा का शव कमरे में बांस की बल्ली से रस्सी के फंदे से लटका देखा।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्राम प्रधान परिखन गुप्ता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौक थानाध्यक्ष रामचरन सरोज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















