महराजगंज: पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, 5 जून तक होगा परिसीमन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू  शासन ने ग्राम पंचायतों के परिसीमन का आदेश जारी कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन ने ग्राम पंचायतों के परिसीमन का आदेश जारी कर दिया है। प्रमुख सचिव ने 5 जून तक परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर पंचायत राज्य निदेशालय को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

पिछला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल 2021 में हुआ था। वर्तमान पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने में अभी एक वर्ष का समय शेष है। नियमानुसार, कार्यकाल समाप्त होने से 6 माह पहले या बाद में चुनाव कराना आवश्यक है।

 

परिसीमन में होंगे ये बदलाव

  • नगर निकाय में शामिल गांवों को ग्राम पंचायत से अलग किया जाएगा।

 

  • मानक पूरा न करने वाली ग्राम पंचायतों को निकटवर्ती पंचायतों में मिलाया जाएगा।

 

  • 1000 की आबादी वाले राजस्व ग्राम के लिए नई पंचायत बनाने पर विचार किया जाएगा।

 

महराजगंज की स्थिति

महराजगंज में पिछले चार वर्षों में कोई भी गांव नगर निकाय में शामिल नहीं हुआ है। 2020 में नगर निकायों का विस्तार हुआ था, जिसके बाद 2021 के चुनाव में प्रभावित क्षेत्रों को ग्राम पंचायतों से बाहर कर दिया गया था। इस बार परिसीमन से किसी ग्राम पंचायत के ज्यादा प्रभावित होने की संभावना कम है।

टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सामग्रियों की जरूरत को पूरा करने के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्देश दिया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। शासन और निर्वाचन आयोग दोनों ही चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए परिसीमन का आदेश मिला है, जिस पर अमल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महराजगंज में परिसीमन का कितना प्रभाव पड़ेगा, इसके लिए पत्रावलियों का अध्ययन किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.