महराजगंज: शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी का कड़ा एक्शन, एसडीएम फरेंदा हटाए गए,लेखपाल निलंबित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। धारा 24 के आदेश का अनुपालन न करने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, जबकि प्रभारी कानूनगो फरेंदा और लेखपाल उपेंद्रनाथ त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, तहसील फरेंदा के ग्राम मथुरानगर में धारा 24 के एक वाद में जारी आदेश के अनुपालन में लेखपाल उपेंद्रनाथ त्रिपाठी द्वारा जानबूझकर शिथिलता बरती जा रही थी। पत्थर नसब की कार्यवाही जनवरी माह से लंबित थी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) से जांच कराई, जिसमें लेखपाल उपेंद्रनाथ त्रिपाठी दोषी पाए गए।

इसके बाद जिलाधिकारी श्री शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखपाल उपेंद्रनाथ त्रिपाठी को निलंबित कर दिया, जो प्रभारी कानूनगो फरेंदा के रूप में भी कार्यरत थे। इसके साथ ही, एसडीएम फरेंदा श्री मुकेश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अपर उपजिलाधिकारी सुश्री प्रतीक्षा त्रिपाठी को एसडीएम फरेंदा के रूप में नई तैनाती दी गई है।

इस कड़ी कार्रवाई पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि धारा 24 जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों में लापरवाही और कर्मचारियों द्वारा अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन सजगता से करने की चेतावनी दी है, अन्यथा वे कार्रवाई के पात्र होंगे।

जिलाधिकारी ने आगे निर्देशित किया कि भविष्य में जनशिकायतों का निस्तारण शासन के निर्देशों के अनुसार गुणवत्तापूर्वक किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ करना शासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

इस कार्रवाई के बाद जनपद के सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की पत्रावलियों को दुरुस्त करने और लंबित शिकायतों के निस्तारण में जुट गए हैं। जिलाधिकारी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.