सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने इस अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन करवाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। रामायण पाठ के समापन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कलयुग में हनुमान जी की आराधना का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि बजरंगबली सबसे शक्तिशाली देवता माने जाते हैं और उनकी पूजा-अर्चना हर व्यक्ति के लिए लाभदायक है। उन्होंने सभी से हनुमान जी के आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की।
पीसीएस मुख्य परीक्षा 29 जून से, यूपीपीएससी ने जारी किया कार्यक्रम pic.twitter.com/ecOfuj6XW7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2025























