महराजगंज:समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनीं जनशिकायतें, एक मामले का मौके पर निस्तारण

महराजगंज

थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनीं जनशिकायतें, एक मामले का मौके पर निस्तारण।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के कोतवाली महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

थाना समाधान दिवस में कुल 10 मामले जिलाधिकारी के सामने आए, जिनमें से उन्होंने तत्परता दिखाते हुए 01 प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इसके अतिरिक्त, 02 अन्य मामलों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर उन्हें तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया। शेष मामलों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मौके पर जाकर उचित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर और नियमों के अनुसार शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी ने थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं के लिए आवश्यक इंतजामात करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि थानों का माहौल ऐसा बनाया जाए ताकि फरियादी बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें।

कोतवाल सदर सत्येंद्र कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।इस थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाल सदर और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.