महराजगंज: धानी ब्लॉक के ग्रामीण हाई टेंशन तार से परेशान, हादसे की आशंका से दहशत में लोग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ब्लॉक धानी के ग्रामीण इन दिनों विद्युत विभाग के अधिकारियों की कथित अनदेखी से खासे परेशान हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के ब्लॉक धानी के ग्रामीण इन दिनों विद्युत विभाग के अधिकारियों की कथित अनदेखी से खासे परेशान हैं। ग्रामीणों की चिंता का मुख्य कारण गांव की आबादी और घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार है, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना होने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस खतरनाक तार को हटाने के लिए कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते उनके समक्ष एक विकट स्थिति पैदा हो गई है। हाल ही में मंगलवार को रामपुर में छत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों के घायल होने की घटना ने ग्रामीणों की आशंकाओं को और बढ़ा दिया है।

इस गंभीर समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया है। अब देखना यह है कि जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग इस समस्या पर कब ध्यान देता है और ग्रामीणों को इस खतरे से मुक्ति मिलती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.