आनंद नगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर विशाल रैली, ‘पूरा देश सेना के साथ’ के नारे गूंजे

महराजगंज 

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में आज एक विशाल रैली निकाली गई।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में आज एक विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और पूरे नगर में भ्रमण किया गया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए, जिनमें “पूरा देश सेना के साथ है” का नारा विशेष रूप से गूंजता रहा। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों, नगरवासियों और कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता का उत्सव मनाना था, बल्कि आम जनता के बीच देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को भी और मजबूत करना था।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया और इस रैली के माध्यम से सेना के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता प्रदर्शित की गई। रैली शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

 

Voice Of News 24