महराजगंज:विधवा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत,शरीर पर मिले चोट के निशान,जांच में जुटी पुलिस

मृतक की फाइल फोटो।

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बचगंगपुर में आज एक विधवा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कुंती देवी के रूप में हुई है, जिनका शव शनिवार की सुबह उनके घर में पाया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

आज सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका कुंती देवी के दो बेटे हैं – ध्रुव और सूरज। छोटा बेटा टेन्ट और लाइट का काम करता है और घटना के समय वह काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था, जिसके चलते महिला घर पर अकेली थीं।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि जिस घर में कुंती देवी रह रही थीं, वह रामलला (पट्टू) की जमीन पर बना हुआ है। रामलला ने अपनी यह जमीन कुंती देवी को रहने के लिए दी थी और बदले में कुंती देवी ने अपनी गांव के बाहर की जमीन रामलला को दे रखी थी।

पुलिस ने महिला के बड़े बेटे ध्रुव और जमीन मालिक रामलला से भी पूछताछ की है। पुलिस को संदेह है कि ये दोनों कुछ जानकारी छिपा रहे हैं, जिसके चलते पुलिस दोनों को आगे की पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इस निर्मम हत्या से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.