सिद्धार्थनगर : ग्राम पंचायत सुभौली महुआरी में स्वच्छता अभियान के दावे जर्जर नालियों में कूड़ा-करकट के बीच दबकर तोड़ रहे दम, विकास कार्यों को लेकर जानें क्या बोले ग्रामीणों?

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुभौली महुआरी के लोग आज भी जर्जर सड़क और जर्जर नालियों की व्यवस्था तलें अपने जीवन यापन करने को मजबूर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुभौली महुआरी के लोग आज भी जर्जर सड़क और जर्जर नालियों की व्यवस्था तलें अपने जीवन यापन करने को मजबूर है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कहीं सड़कों की जर्जर हालात तो कहीं नालियों की बिगड़ी हुई दशा से हम सभी का जीवन तब अस्त-व्यस्त हो जाता है जब बारिश का पानी निकलने के लिए नाले में बहने के जगह सड़कों पर बहकर आम लोगों को उस सड़क पर चलने के लिए चुनौती देता है।
नालियों की टूटी फूटी हालत और उसमें उगे घासफूस एवं उसमें भरे कूड़ा-करकट वास्तव में ग्रामीण विकास का पोल खोलते नजर आ रहे हैं, साथ ही संबंधित जिम्मेदार तथा आला अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस ग्राम पंचायत में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी झांकने तक नहीं पहुंचते तो विकास कार्यों की उम्मीद कैसे किया जाए?
देखना यह दिलचस्प होगा कि अब जिम्मेदारों की नजर इस समस्या पर पड़ती है या फिर बारिश के मौसम में एक बार फिर लोग चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की उम्मीद जगाने की आस में बैठ जिम्मेदारों के लापरवाहियों तलें अपने जीवन को अस्त-व्यस्त के हालातों का खुद गवाह बनेंगे।

 

Voice Of News 24