धानी बाजार
महराजगंज जनपद के धानी बाजार में सब्जी मंडी स्थापित करने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से निर्मित हाट बाजार आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी बाजार में सब्जी मंडी स्थापित करने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से निर्मित हाट बाजार आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। निर्माण के बाद से ही यह हाट बाजार खंडहर में तब्दील हो गया है।
बाजार परिसर में बने टीन शेड कई स्थानों से टूट चुके हैं, लाखों रुपये खर्च करके बनाया गया यह हाट बाजार अब मात्र एक ढांचा बनकर रह गया है। इसके बनने के बाद से आज तक यहां न तो कोई बाजार लग सका है और न ही सब्जी मंडी का संचालन शुरू हो पाया है।
देखभाल और सफाई के अभाव में इस हाट बाजार की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब यह स्थानीय निवासियों के लिए अपने घरों का कूड़ा-कचरा डालने का स्थान बन गया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरा असंतोष है कि भारी लागत के बावजूद उन्हें सब्जी मंडी जैसी बुनियादी सुविधा भी नसीब नहीं हुई और जो ढांचा तैयार किया गया था, वह भी अब बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देने और हाट बाजार को उपयोगी बनाने की दिशा में कदम उठाने की मांग की है, ताकि उन्हें सब्जी खरीदने के लिए भटकना न पड़े और सरकारी धन का सदुपयोग हो सके।
8 साल बाद शिक्षकों का तबादला होगा। जिले के भीतर तबादला प्रक्रिया शुरू की जाएगी और दूसरे जिलों के लिए भी आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षकों को 10 विद्यालयों का विकल्प देना होगा। pic.twitter.com/Bq0vtSU1QI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 24, 2025























