बेसिक शिक्षा विभाग में 8 साल बाद जिला भीतर तबादला, शिक्षकों को देना होगा 10 विद्यालयों का विकल्प

ब्यूरो रिपोर्ट

 आठ साल बाद होगा शिक्षकों का तबादला, जिला भीतर तबादला प्रक्रिया होगी शुरू। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। विभाग पूरे 8 साल के लंबे इंतजार के बाद अब शिक्षकों के तबादले करने जा रहा है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत जिले के भीतर और एक जिले से दूसरे जिले दोनों तरह के तबादले किए जाएंगे।


जिला भीतर तबादला प्रक्रिया होगी शुरू

इस बार तबादला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी। विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पारदर्शिता और तेजी लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार, तबादले के इच्छुक शिक्षकों को पोर्टल पर कम से कम 10 विद्यालयों का विकल्प देना अनिवार्य होगा, जहां वे अपना स्थानांतरण चाहते हैं।

यह खबर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे थे। अब देखना यह है कि यह ऑनलाइन प्रक्रिया कब से शुरू होती है और शिक्षकों को कब तक उनके मनचाहे विद्यालयों में जाने का अवसर मिलता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.