सिद्धार्थनगर:पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, माल बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के निर्देशन में थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम ने आज तीन चोरी के मामलों का सफल अनावरण।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के निर्देशन में थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम ने आज तीन चोरी के मामलों का सफल अनावरण करते हुए दो अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मु०अ०सं० 64/25 धारा 331(4) / 305 * (a) BNS, मु०अ०सं० 40/25 धारा 331(4) / 305 * (a) BNS और मु0अ0सं0 67/25 धारा 331(4), 305(a) BNS थाना त्रिलोकपुर से संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त किशोरी चौहान और शिवा चौहान को बुड्ढीखास सेमरी रोड पर कठौतिया राम तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे सूनसान और एकांत में बने घरों में नकब लगाकर और दरवाजा तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया।

 

Voice Of News 24