मेरठ: सरधना के निजी अस्पताल में वार्ड बॉय पर नर्स से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, सीसीटीवी में कैद

मेरठ

मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अस्पताल के एक वार्ड बॉय पर उसी अस्पताल की एक नर्स के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है।

पीड़िता नर्स के अनुसार, वार्ड बॉय ने उसे जबरन एक कमरे में खींचने की कोशिश की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी वार्ड बॉय पर पहले भी उससे छेड़छाड़ करने के आरोप लग चुके हैं। इस घटना के बाद पीड़िता ने सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से अस्पताल के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

Voice Of News 24