महराजगंज
महराजगंज जनपद के चौक बाजार दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार, महराजगंज में आज 21 दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के चौक बाजार दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार, महराजगंज में आज 21 दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन किया गया। कैंप की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने समर कैंप के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और ध्यान हमारे जीवन के लिए प्राणवायु के समान हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी दैनिक दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करते हैं, तो आधुनिकता का नकारात्मक प्रभाव हम पर कम होगा। योग से शरीर को स्वस्थ और ध्यान से मन-मस्तिष्क को आत्मबल मिलता है। उन्होंने प्राचीन काल से योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘योग रखे निरोग’।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सूचना एवं मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि कल के कार्यक्रम की शुरुआत भी योग और ध्यान से होगी। इसके बाद पाककला, मेहंदी, ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई और मूर्तिकला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह समर कैंप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























