बलरामपुर: विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बलरामपुर में बुधवार को भी जारी रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद में विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बलरामपुर में बुधवार को भी जारी रहा। जिले के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संघ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर 15 मई को लखनऊ के शक्ति भवन में सत्याग्रह किया गया था। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने पर 16 मई से पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने विद्युत वितरण मंडल के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में मई 2017 के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि ग्रामीण उपकेंद्रों पर 20 और शहरी उपकेंद्रों पर 36 कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए, जबकि वर्तमान में क्रमशः केवल 12.5 और 18.5 कर्मचारी ही कार्यरत हैं।

कर्मचारियों ने लाइनमैन और उपकेंद्र परिचालन में शोषण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता है और उन्होंने ईपीएफ घोटाले की जांच की भी मांग की है। इसके अलावा, 55 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है और मार्च 2023 में निकाले गए कर्मचारियों की अभी तक बहाली नहीं हुई है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो उनका आंदोलन जिला मुख्यालय से बढ़कर लखनऊ के इको गार्डन तक जारी रहेगा।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.