महराजगंज: पति के रहते पत्नी प्रेमी संग चली गई तीन बच्चों की मां, बच्चों की चीख-पुकार से भावुक हुआ माहौल

महराजगंज

महराजगंज जनपद चौक थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद चौक थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया। एक व्यक्ति ने अपनी विवाहित पत्नी को उसके प्रेमी के साथ अपने ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पति घर की छत पर सो रहा था, तभी पत्नी ने अपने प्रेमी को कमरे में बुला लिया। कमरे से आ रही आवाजों को सुनकर पति नीचे आया और दरवाजा खोलकर देखा तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ थी। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के परिजनों ने मामले को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि, महिला ने अपने प्रेमी से अलग होने से साफ इनकार कर दिया। ऐसी स्थिति में, पति ने अपने चार, छह और आठ साल के तीनों बच्चों को अपने साथ रखने का निर्णय लिया। अंततः, महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।

चौक थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग हैं और दोनों परिवारों की सहमति के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ गई। जब महिला घर से जा रही थी, तो उसके तीनों बच्चे रोने लगे, जिससे वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। बावजूद इसके, महिला ने अपना निर्णय नहीं बदला। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Voice Of News 24