महराजगंज: ठूठीबारी में मौसम ने बदली करवट,किसानों के चेहरे खुशी से चमक उठे

महराजगंज

महराजगंज में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज सुबह राहत मिली, जब लगभग 9:20 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज सुबह राहत मिली, जब लगभग 9:20 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। इलाके में पहले तेज आंधी आई और फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

इस बदलाव से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सड़कहवा, धरमौली, रामनगर, किशुनपुर, डगरुपुर, राजाबारी, तड़हवा और आसपास के अन्य गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से चमक उठे हैं, क्योंकि यह उनकी फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

 

Voice Of News 24