मेरठ
मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में सोमवार रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में सोमवार रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय रंजीत के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, रंजीत सोमवार शाम को अपने चाचा के खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचने पर उन्हें रंजीत का शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद सीओ प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए।
मृतक के भाई बलकार ने बताया कि रंजीत के गले पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। हालांकि, पुलिस और स्थानीय लोगों का प्राथमिक अनुमान अत्यधिक शराब के सेवन को मौत का कारण मान रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























