सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक में ही लोगों के बीच लात और घूंसे चल गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक में ही लोगों के बीच लात और घूंसे चल गए। यह घटना नायब तहसीलदार सीपी श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि खेसरहा ब्लॉक के सामने की जमीन को लेकर विवाद था, जिसे सुलझाने के लिए बांसी तहसील सभागार में नायब तहसीलदार ने बैठक बुलाई थी। वायरल वीडियो आज का बताया जा रहा है, जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों के सामने ही ग्रामीण आपस में मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि मारपीट करने वाले ग्रामीणों में अधिकारियों का कोई खौफ नहीं रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जिम्मेदार अधिकारी चाहते तो यह शर्मनाक घटना नहीं घटती।
इस तरह की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का मानना है कि जिम्मेदारों को इस शर्मनाक घटना पर संज्ञान लेना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस मामले में कोई कार्रवाई की गई है या नहीं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























