बलरामपुर:जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने पुल निर्माण का किया निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के झारखंडी क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने ओवरब्रिज (पुल) निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के झारखंडी क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने ओवरब्रिज (पुल) निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने आज क्रॉसिंग के पास स्थलीय निरीक्षण किया और पुल निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके लिए एक सर्व कमेटी जांच करेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पुल के निर्माण क्षेत्र पर विचार-विमर्श किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पुल का निर्माण इस प्रकार से हो जिससे लोगों को आवागमन में अधिकतम सुविधा मिले।

इस अवसर पर सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल, सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर हेमंत गुप्ता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, एनएचएआई (NHAI) के आरके पिथोरिया, आलोक शुक्ला, तहसीलदार अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार अनुपम शुक्ला, लेखपाल बच्चा राम और कोटवाल नगर सुधीर कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.