सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पथरा बाजार पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर इस मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस सफलता को अंजाम दिया।
पुलिस टीम ने इन अभियुक्तों को खोरिया रघुवीर सिंह चौराहे के पास से धर दबोचा। यह मामला थाना पथरा बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 35/2025 से संबंधित है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जमुनी पाठक निवासी तीन सगे भाई – अशोक पाठक, आलोक पाठक और विनय पाठक के रूप में हुई है। इसके अतिरिक्त, चौथा आरोपी अकित उपाध्याय बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र का निवासी है।
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे के साथ निरीक्षक अवधेश पांडे, उप निरीक्षक उदय नाथ मिश्रा और आरक्षी शुभम वर्मा, अनुपम मौर्य, पप्पू यादव व रितेश सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025













