महराजगंज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और सेना के मनोबल को ऊंचा रखने के उद्देश्य से आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और सेना के मनोबल को ऊंचा रखने के उद्देश्य से आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया।

यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक गेट से शुरू होकर सक्सेना चौक स्थित दुर्गा मंदिर तक निकाली गई। महराजगंज की सड़कों पर देशभक्ति के गीतों की धुन के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। इस यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड, स्कूली बच्चे, युवा, भाजपा के नेता और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कायराना हरकत के बाद प्रधानमंत्री ने देश को बदला लेने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया। श्री चौधरी ने जोर देकर कहा कि यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के मनोबल को और अधिक बढ़ाने के लक्ष्य से आयोजित की गई है।

 

Voice Of News 24