सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के इटावा थाना क्षेत्र के पकड़ी शुक्ल गांव में शुक्रवार को कहासुनी को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के इटावा थाना क्षेत्र के पकड़ी शुक्ल गांव में शुक्रवार को कहासुनी को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पकड़ी शुक्ल गांव निवासी पंचराम गिरि और उनके पट्टीदारों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि नवंबर माह में पंचराम के घर से चावल चोरी हो गया था, जिसको लेकर राजमती (मृतक की पत्नी) कथित चोरों को बुरा-भला कहती थीं। इसी बात को लेकर शुक्रवार को फिर से कहासुनी हो गई।
इटवा पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन जब पंचराम गिरि मिट्टी लेने जा रहे थे, तो उन्होंने अपनी पत्नी से दरवाजा बंद करके ताला लगाने को कहा, जिससे चोर गेहूं न उठा ले जाएं। इस बात पर दूसरे पक्ष ने पति-पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे पंचराम और राजमती घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटावा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पंचराम को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी राजमती का इलाज अभी चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही इटवा पुलिस और चेयरमैन विकास जायसवाल अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.
मृतक पंचराम गिरि के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें से बेटियों की शादी हो चुकी है। एक शादीशुदा बेटा मुंबई में मजदूरी करता है। घटना के समय पंचराम, उनकी पत्नी राजमती और उनके दो बेटे (एक 13 वर्षीय और दूसरा 6 वर्षीय मंदबुद्धि) घर पर थे। पंचराम की मौत के बाद उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























