महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के शेषपुर गांव के रहने वाले एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवान हरीशचंद्र की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के शेषपुर गांव के रहने वाले एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवान हरीशचंद्र की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हरीशचंद्र अपनी स्कूटी से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। तभी सतभरिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में हरीशचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि हरीशचंद्र लगभग 15 दिन पहले ही सिलीगुड़ी से स्थानांतरित होकर अपने गृह जनपद में तैनात हुए थे। उनकी इस आकस्मिक मृत्यु से उनके परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
सदर कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























