संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र स्थित सोहास सुमाली ग्राम पंचायत के तेनुअहवा टोले में आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र स्थित सोहास सुमाली ग्राम पंचायत के तेनुअहवा टोले में आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव उनके घर में छत की कुंडी से लटकता हुआ पाया गया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति ने सुबह नाश्ता किया और उसके बाद घर के अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने उनका शव फंदे से लटका देखा। इस घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि सूचना दिए जाने के बावजूद भी पुलिस अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस को सूचित किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया था।

यह घटना सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24