मेरठ:कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से छात्रा के गायब होने से मच गई हड़कंप

मेरठ

मेरठ जनपद के मवाना में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आज हड़कंप मच गया, जब पता चला कि एक छात्रा गायब है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मेरठ जनपद के मवाना में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आज हड़कंप मच गया, जब पता चला कि एक छात्रा गायब है। आनन-फानन में बीएसए समेत कई अधिकारी विद्यालय पहुंचे और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले हस्तिनापुर के बस्तौरा नारंग निवासी प्रदीप की दो बेटियां, अनुराधा और दीपिका, इस विद्यालय में भर्ती हुई थीं। बुधवार को छोटी बहन दीपिका तो कमरे में थी, लेकिन 12 वर्षीय बड़ी बहन अनुराधा गायब मिली।

वार्डन पूनम शर्मा ने अनुराधा को तलाशा, लेकिन जब वह नहीं मिली तो अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद बीएसए आशा चौधरी, एबीएसए त्रिवेंद्र कुमार, एसडीएम मवाना दीपक माथुर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हालांकि, अधिकारियों ने जब लापता छात्रा के परिजनों से संपर्क किया, तो पता चला कि अनुराधा अपने घर बस्तौरा नारंग पहुंच गई है। इस खबर से अधिकारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी रखने का निर्णय लिया है।

सीडीओ नुपूर गोयल का कहना है कि स्कूल से छठवीं की छात्रा उसने दो दिन पहले ही स्कूल ज्वाइन किया था। वो स्कूल से अपने घर चली गई थी। छात्रा को सकुशल उसके घर से बरामद कर लिया गया है। बाकी छात्रा कैसे गई, इसकी जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.