स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपने A+ ग्रेड के कॉन्ट्रैक्ट में बनाए रखने का फैसला किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपने A+ ग्रेड के कॉन्ट्रैक्ट में बनाए रखने का फैसला किया है। भले ही इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वे अभी भी भारतीय क्रिकेट टीम का अभिन्न हिस्सा हैं।
BCCI के इस फैसले के अनुसार, विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड A+ के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं पूर्ववत जारी रहेंगी। यह निर्णय इन दोनों खिलाड़ियों के भारतीय क्रिकेट में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान और टीम में उनकी वर्तमान भूमिका को देखते हुए लिया गया है।
गौरतलब है कि A+ ग्रेड BCCI के केंद्रीय अनुबंध का सर्वोच्च वर्ग है, जिसमें शामिल खिलाड़ियों को सालाना ₹7 करोड़ की राशि मिलती है। इस ग्रेड में कोहली और रोहित के साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं।
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झंझनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। राईसमिल के पास हुई इस घटना में लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/sUB2JcsWpU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2025





















