महराजगंज:भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, ठूठीबारी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए, भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए, भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत, महराजगंज जिले के ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

सशस्त्र सीमा बल पुलिस और पीएसी के जवान संयुक्त रूप से दिन-रात सीमा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। मुख्य रास्तों के साथ-साथ सीमावर्ती पगडंडियों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की जा रही है। पहचान पत्रों की पूरी तरह से पुष्टि होने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां संभावित आतंकी घुसपैठ को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए जा रहे इस सुरक्षा इंतजाम की सराहना की है। सीमा पर बढ़ी हुई सतर्कता के बावजूद, व्यापार और यातायात पर फिलहाल कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौता लागू होने के बावजूद, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रही हैं और सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं, जिसमें सोनौली बॉर्डर भी शामिल है।

 

Voice Of News 24