बलरामपुर
बलरामपुर जनपद में आज बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में आज बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रानी तालाब स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और भक्ति के भाव से हनुमान जी को फूल, लड्डू, नारियल और चोला अर्पित किए। मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। मान्यता है कि बड़े मंगलवार के दिन की गई पूजा-अर्चना से सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
जिले के नगर क्षेत्र, उतरौला, तुलसीपुर, गैसड़ी और पचपेड़वा में स्थित विभिन्न हनुमान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया गया। इन धार्मिक आयोजनों में सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
शहर के प्रमुख चौराहों और मंदिर परिसरों को विशेष रूप से साफ-सुथरा किया गया और आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई स्थानों पर हनुमान जी की सुंदर झांकियां भी सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
प्रथम बड़े मंगलवार के इस अवसर पर पूरे जिले में श्रद्धा और आस्था का एक अद्भुत माहौल देखने को मिला। हर तरफ श्रद्धालु हनुमान भक्ति में लीन नजर आए।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























