महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने नेपाली मुद्रा की तस्करी के एक प्रयास को नाकाम करते हुए एक बड़ी सफलता मिली।सीमा सुरक्षा बल और कोतवाली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने ठूठीबारी क्षेत्र में यह कार्रवाई की।
ठूठीबारी में तैनात 22वीं बटालियन की टीम पिलर संख्या 506/11 के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान, उन्होंने एक नेपाली नंबर प्लेट वाली अपाची मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर बाइक के टेलपैनल से पांच लाख रुपए की नेपाली मुद्रा बरामद हुई। बरामद नोटों में एक हजार के 200 नोट और पांच सौ के 600 नोट शामिल हैं।
हालांकि, इस दौरान बाइक सवार तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस धनराशि को अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा था।
एसएसबी की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बरामद नेपाली करेंसी और मोटरसाइकिल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क चौकी को सौंप दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, ठूठीबारी क्षेत्र में कई ऐसे कारोबारी सक्रिय हैं जो अवैध रूप से मनी एक्सचेंज का धंधा चलाते हैं। यह कार्रवाई झरही नाला के पास की गई, जहाँ सुरक्षा बलों को एक मुखबिर से इस संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की और बाइक सवार को रोकने में सफलता मिली। जांच में बाइक के टेलपैनल से यह बड़ी मात्रा में नेपाली मुद्रा बरामद हुई। फिलहाल, फरार तस्कर की तलाश जारी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























