महराजगंज: युवाओं ने दिखाया दमखम जनपद में पहली बार आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, महराजगंज में कल 11 मई को पहली बार 1st आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, महराजगंज में कल 11 मई को पहली बार 1st आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी भुजाओं का दम दिखाया।

प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ मुख्य अतिथि दशरथ गुप्ता (अध्यक्ष – इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस, प्रबंधक – एक्सल एकेडमी महराजगंज), विशिष्ट अतिथि जिवेश मिश्रा (सचिव – इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस, प्रबंधक – ध्रुवनारायण पब्लिक स्कूल, पनियरा), रितेश त्रिपाठी (प्रबंधक – फन वैली स्कूल, महराजगंज), श्याम गुप्ता (प्रबंधक – क्रीड़ा भारती, महराजगंज), घनश्याम सिंह (प्रबंधक – पैराडाइज एकेडमी, घुघली), अंकुर गुप्ता (प्रबंधक – शांति बाल विद्या मंदिर, महराजगंज), जियाउल हक (प्रबंधक – ग्रीन माउंट एकेडमी, परसौनी बाजार), सूरज रावत (ट्रेनर – सूर्या फिटनेस, सिसवा बाजार), विशाल (ट्रेनर – ऋषि गोल्ड जिम, महराजगंज) और साकार थापा (ट्रेनर – फिटनेस प्लेनेट, नौतनवा) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिला सचिव संजय सैनी ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि सब जूनियर और जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विजेताओं की सूची

सब जूनियर

अंडर 40 किग्रा: स्वर्ण पदक – सत्यम मौर्या
अंडर 55 किग्रा: स्वर्ण पदक – जिशान खान, रजत पदक – छितिज सिंह
अंडर 70 किग्रा: स्वर्ण पदक – सृजन शुक्ला, रजत पदक – युवराज कुमार जायसवाल

जूनियर

अंडर 40 किग्रा: स्वर्ण पदक – शिवांश अग्रहरि
अंडर 50 किग्रा: स्वर्ण पदक – मुकेश कुमार, सन्नी शर्मा, रजत पदक – फैजल अख्तर (राइट हैंड), रजत पदक – शहजाद अंसारी (लेफ्ट हैंड)
अंडर 55 किग्रा: स्वर्ण पदक – किशन कुमार, रजत पदक – साहिल अली, कांस्य पदक – उत्कर्ष मद्धेशिया
अंडर 60 किग्रा: स्वर्ण पदक – शुभम गौड़, रजत पदक – रमजान अली, कांस्य पदक – अंशुमान शर्मा
अंडर 65 किग्रा: स्वर्ण पदक – अरुण कुमार सिंह, कांस्य पदक – आर्यन चौरसिया
अंडर 80 किग्रा: स्वर्ण पदक – साकार थापा, रजत पदक – अभिषेक दुबे (राइट हैंड)
अंडर 80 किग्रा (बोथ हैंड): स्वर्ण पदक – अभिषेक दुबे

प्रतियोगिता में रिजवान अहमद फैजी, महेश राजभर, संजय सैनी, रियाज अली और सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई। रेफरी के तौर पर आदित्य जायसवाल, उत्सव शर्मा, साहेब सिंह सेठी और राहुल राय मौजूद रहे, जबकि फराज अहमद, अभिषेक और अजित ने वालंटियर के रूप में सहयोग प्रदान किया।

मुख्य अतिथि दशरथ गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि जनपद में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का यह शुभारंभ अत्यंत सराहनीय है और इससे जिले के युवाओं को एक नया मंच मिलेगा, जिससे वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि जिवेश मिश्रा ने जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जिस खेल को युवा केवल रील्स में देखते थे, उसे आज एसोसिएशन ने वास्तविक रूप में आयोजित करके दिखाया है, जो फिटनेस के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस पहली आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जिले के युवाओं में खेल के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिला।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.