गोरखपुर: 25 लाख के जेवर लूट का पर्दाफाश, पांच लुटेरे गिरफ्तार,माल बरामद

गोरखपुर

गोरखपुर पुलिस ने राजघाट थाना क्षेत्र में हुए 25 लाख रुपये के जेवर लूटकांड का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

गोरखपुर पुलिस ने राजघाट थाना क्षेत्र में हुए 25 लाख रुपये के जेवर लूटकांड का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है और लूटा गया सारा माल भी बरामद कर लिया है।

राजघाट पुलिस, स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स टीम और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस सफलता को हासिल किया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने प्रेस वार्ता कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 7 मई को राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर में हॉलमार्किंग कर्मचारी से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का सोना लूट लिया गया था। कर्मचारी मछली गली स्थित तीन सर्राफा दुकानों से 256.880 ग्राम सोना लेकर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने इस बड़ी लूट को अंजाम दिया था।

इस घटना के बाद एसएसपी राज करन नैय्यर ने तत्काल लुटेरों की धरपकड़ के आदेश दिए थे। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के मार्गदर्शन और सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा, स्वाट प्रभारी मनीष यादव और एसओजी प्रभारी सूरज सिंह की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए, विभिन्न सीसीटीवी फुटेजों की जांच और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर लुटेरों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार किए गए पांच लुटेरों की पहचान करन चौधरी पुत्र बब्लू चौधरी निवासी बर्फखाना थाना राजघाट, सरफराज आलम उर्फ नदीम पुत्र शौकत अली निवासी शहमारूफ़ चेतना गली थाना कोतवाली, आदित्य शर्मा पुत्र अश्वनी शर्मा निवासी शहमारूफ़ थाना कोतवाली, अनुज शर्मा पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा निवासी शहमारूफ़ थाना कोतवाली और रजत कुमार पुत्र अमर नाथ निवासी छोटेकाजीपुर थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी ने इस बड़ी सफलता के लिए राजघाट पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा, एसओजी टीम प्रभारी सूरज सिंह, स्वाट टीम प्रभारी मनीष यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव, उपनिरीक्षक राजमंगल सिंह यादव, उपनिरीक्षक उमाशंकर कन्नौजिया, उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, उप निरीक्षक पप्पू राय, उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक विकास कुमार, उप निरीक्षक वैभव विश्वकर्मा, उप निरीक्षक मोहम्मद शादाब सहित कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.