सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। तहसील गेट पर स्थित बार एसोसिएशन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी डॉ. संजीव दीक्षित रहे। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। डॉ. दीक्षित ने उपस्थित सभी लोगों से महाराणा प्रताप द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र पाठक, राधेश्याम सिंह, इंद्रमणि पाण्डेय, रमापति सिंह, राकेश श्रीवास्तव, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, राजेश दुबे, हरीराम जायसवाल, बाल मुकुंद श्रीवास्तव, अवधेश राही, रमन श्रीवास्तव और राहुल सिंह समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















