सिद्धार्थनगर:एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महुआ, थाना जोगिया उदयपुर का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई। आरोपी के खिलाफ थाना जोगिया उदयपुर में धारा 137(2), 64(1) बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज था।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी लवकुश को ककरही पुल के पास से धर दबोचा। इस टीम में उप-निरीक्षक चन्द्रशेखर पाण्डेय, कांस्टेबल विरेन्द्र यादव और कांस्टेबल प्रदीप उपाध्याय शामिल थे।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

Voice Of News 24