महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एकदुखत घटना घटी। यहां खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एकदुखत घटना घटी। यहां खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिसने गरीब महिला विंद्रावती की झोपड़ी को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि विंद्रावती को अपना सामान बचाने का भी मौका नहीं मिल पाया। इस अग्निकांड में उनकी पांच बकरियां भी बुरी तरह से झुलस गईं। इसके अतिरिक्त, उनकी गुमटी (छोटी दुकान), एक मोटरसाइकिल, घर का राशन, कपड़े और कुछ जेवर भी जलकर नष्ट हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक विंद्रावती का सब कुछ जल चुका था।
विंद्रावती एक गरीब महिला हैं और अपनी झोपड़ी में रहकर ही अपना जीवन निर्वाह करती हैं। इस दुखद घटना में उनकी जीवन भर की जमा पूंजी और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे वे बेसहारा हो गई हैं
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















