अयोध्या
अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अयोध्या धाम स्थित संत गुरु रविदास सत्संग भवन का लोकार्पण करेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अयोध्या धाम स्थित संत गुरु रविदास सत्संग भवन का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री अपराह्न 2 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या धाम पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम ऐतिहासिक संत गुरु रविदास मंदिर हनुमान कुंड अयोध्या धाम में आयोजित होगा। इस मंदिर के महंत बनवारीपति ब्रह्मचारी हैं।
मंदिर में लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरेगा। अयोध्या पहुंचने के बाद, वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। इसके पश्चात वे संत गुरु रविदास मंदिर जाएंगे और नवनिर्मित सत्संग भवन का उद्घाटन करेंगे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















